फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। थाना क्षेत्र के गांव एमाहसन नगर में दहेज हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सिरसागंज जाने की फिराक में थे। उनको पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेजा गया।
विज्ञापन

जनपद इटावा के थाना बसरेहर क्षेत्र के गांव बसगवां निवासी अजय कुमार ने पुत्री सोनी (27) की शादी वर्ष 2016 में थाना एमाहसन नगर निवासी अमित यादव के साथ की थी। बुधवार की सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। मायके पक्ष की ओर से ससुरालीजन के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष जैकब फर्नांडीज ने बताया कि शनिवार को एक सूचना पर पति अमित व ससुर विमलेश को दिहुली चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग सिरसागंज जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें