कुरावली। गांव निजामपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की मां भोगांव के गांव भरहट निवासी राजेश्वरी देवी ने थाने में तहरीर दी है।
तहरीर में राजेशवरी ने कहा है कि 21 जुलाई 2018 को अपनी पुत्री मोनी की शादी निजामपुर निवासी कृष्ण मुरारी के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति शराब पीकर पुत्री को पीटता है। रविवार सुबह पति व ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मोनी को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। वहीं तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
युवक की पिटाई: उधर देवी नगर निवासी आकाश ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि रविवार दोपहर वह चचेरे भाई बॉबी, सनी के साथ दवा लेने के लिए किशनपुर गया था। वहां गांव निवासी नामजद से विवाद हो गया। आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उसे व भाइयों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। संवाद