कोरोना वायरस के कारण एसएन मेडिकल कॉलेज के नए पुस्तकालय के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट रुक गया है। इससे एमबीबीएस की 22 सीटों की बहाली में रोड़ा बन गया है। एमसीआई (भारतीय चिकित्सा परिषद) अगले महीने निरीक्षण के लिए आने वाली है।
एमसीआई के मानक के अनुसार एसएन की पुरानी पुस्तकालय में छात्रों के बैठने की क्षमता कम है। ऐसे में 600 से अधिक छात्रों के बैठने के क्षमता वाली इमारत को जरूरी बताया। इसके लिए बीते साल 25 करोड़ रुपये मंजूर हो गए।
ये भी पढ़ें: चेतावनीः जहां मिलेगी भीड़... उसी को बना देंगे बफर जोन, मिनी लॉकडाउन में रहेगी निजी वाहन पर रोक
इसका निर्माण पुरानी ब्लड बैंक की इमारत को तोड़कर बनाया जाना है। यहां तीन मंजिला पुस्तकालय बनेगी, इसमें शिक्षक, पीजी छात्र और यूजी के छात्रों के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। बजट न आने से इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे कम हुई सीटों के बहाली में दिक्कतें आएंगी। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि पुस्तकालय बनने से मानक पूरा होगा और छात्रों को भी सुविधा मिलेगी। इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर फिर से शासन को अवगत कराता हूं।