फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेजः इस बार फिर खाली रहेंगी एमबीबीएस की 22 सीटें!

Wed, 15 Jul 2020 01:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • कोरोना वायरस के कारण आई बाधा
  • एसएन कॉलेज में 600 छात्रों के लिए बनना पुस्तकालय
  • मानक न पूरे होने पर एमसीआई ने 150 में से कम कर दी थी 22 सीटें
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के कारण एसएन मेडिकल कॉलेज के नए पुस्तकालय के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट रुक गया है। इससे एमबीबीएस की 22 सीटों की बहाली में रोड़ा बन गया है। एमसीआई (भारतीय चिकित्सा परिषद) अगले महीने निरीक्षण के लिए आने वाली है।
विज्ञापन


एमसीआई के मानक के अनुसार एसएन की पुरानी पुस्तकालय में छात्रों के बैठने की क्षमता कम है। ऐसे में 600 से अधिक छात्रों के बैठने के क्षमता वाली इमारत को जरूरी बताया। इसके लिए बीते साल 25 करोड़ रुपये मंजूर हो गए।

ये भी पढ़ें:  चेतावनीः जहां मिलेगी भीड़... उसी को बना देंगे बफर जोन, मिनी लॉकडाउन में रहेगी निजी वाहन पर रोक
विज्ञापन


इसका निर्माण पुरानी ब्लड बैंक की इमारत को तोड़कर बनाया जाना है। यहां तीन मंजिला पुस्तकालय बनेगी, इसमें शिक्षक, पीजी छात्र और यूजी के छात्रों के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। बजट न आने से इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे कम हुई सीटों के बहाली में दिक्कतें आएंगी। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि पुस्तकालय बनने से मानक पूरा होगा और छात्रों को भी सुविधा मिलेगी। इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर फिर से शासन को अवगत कराता हूं।
 
विज्ञापन

मानक पूरे न होने पर 22 सीटों की कर दी थी कटौती
एमसीआई ने हॉस्टल, ऑडिटोरियम, पुस्तकालय और शिक्षकों की कमी मिलने पर बीते साल एमबीबीएस की 150 में से 22 सीटें कम कर दी थी। अभी यहां 128 सीटों पर ही प्रवेश हो रहा है। इन तीन मुख्य मानकों में से हॉस्टल का निर्माण लगभग पूरा होने को है, ऑडिटोरियम बन गया है और पुस्तकालय बनना बाकी है। 

पुरानी पुस्तकालय की इमारत हेरिटेज बिल्डिंग
एसएन की पुरानी पुस्तकालय हेरिटेज बिल्डिंग घोषित हो गई है। यह 130 साल से अधिक पुरानी है। इसमें निर्माण कार्य पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इस कारण नई इमारत बनवाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें