फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को साजिश के तहत शराब में जहर दिया

Mon, 22 Dec 2014 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुरा के प्रताप नगर में शराब पीने के बाद दो मजदूरों की मौत के मामले में पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं। मजदूरों को साजिश के तहत मारने की आशंका है। ठेकेदार और उसके परिचितों से पूछताछ की गई है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें, छतरपुर के रहने वाले मजदूर राजू और धनीराम की शुक्रवार को शराब पीने के बाद मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं हो सका था। बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ठेकेदार से पूछताछ की। मजदूर जिस कोठी में काम करते थे, वहां भी जाकर पड़ताल की गई। कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया है कि दोनों मजदूरों को साजिश के तहत शराब में जहर दिया गया था। शराब कौन लेकर आया? घटना के बाद शीशी कहां गई? इस बारे में अभी साफ नहीं हो सका है। सीओ लोहामंडी शैलेष कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में पड़ताल की जा रही है। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। ठेकेदार के भतीजे लखन की तलाश की जा रही है। उसके घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें