फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सभी के हित में काम कर रही डबल इंजन की सरकार

Thu, 08 Feb 2024 06:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के गांव नौनेर में जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार सभी वर्ग के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। उज्जवला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन घर-घर दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का बजट विकसित भारत के संकल्प के साथ सबका विश्वास पूर्ण करने वाला बजट है। बजट में महिलाओं के विकास पर जोर दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों के साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। जिलाध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बना रही है। देश के प्रधानमंत्री का लक्ष्य दो करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। डबल इंजन की सरकार का लाभ सभी वर्ग के लोगों को मिले इसको ध्यान मे रखकर सरकार काम कर रही है। इस मौके पर सोनू चौहान, आलोक मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें