फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: निर्यातकों के लिए खुशखबरी, घटेगी माल ढुलाई की लागत; दादरी और मुंद्रा से चलेंगी डबल-डेकर कंटेनर ट्रेनें

Thu, 16 Jul 2026 12:16 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कॉनकोर जल्द ही दादरी, जेएनपीटी और मुंद्रा बंदरगाह से आगरा के लिए डबल-डेकर कंटेनर ट्रेन सेवाओं का विस्तार करेगा। इससे माल ढुलाई की लागत घटेगी और आगरा के निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
व्यापारी सम्मेलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड (कॉनकोर) जल्द ही दादरी, जेएनपीटी और मुंद्रा बंदरगाह से आगरा के लिए डबल-डेकर कंटेनर ट्रेन सेवाओं का विस्तार होगा। माल ढुलाई की लागत घटेगी। यह कहना है भारतीय कंटेनर निगम (कॉनकोर) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय स्वरूप का। वह बुधवार को होटल क्लार्क शिराज में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


कॉनकोर के प्रबंध निदेशक संजय स्वरूप ने जोर देकर कहा कि मजबूत और किफायती लॉजिस्टिक्स व्यवस्था से ही भारत वैश्विक व्यापार शक्ति बनेगा। सम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्रीय उद्योगों को आधुनिक लॉजिस्टिक्स समाधान उपलब्ध कराना था। सीएमडी संजय स्वरूप ने बताया कि दादरी, जेएनपीटी, मुंद्रा और आईसीडी आगरा के बीच एक मजबूत मल्टीमॉडल नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। डबल-डेकर मालगाड़ियों के संचालन से एक साथ अधिक कंटेनरों की ढुलाई संभव होगी, जिससे ट्रांजिट समय और लॉजिस्टिक्स लागत दोनों में उल्लेखनीय कमी आएगी। उन्होंने कॉनकोर को उद्योगों का विश्वसनीय सहयोगी बताते हुए कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 विज़न का अहम हिस्सा है।

ग्राहक-केंद्रित सेवाओं पर रहेगा जोर
सम्मेलन की शुरुआत में मुख्य महाप्रबंधक रितु शर्मा ने उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए कॉनकोर की ग्राहक-केंद्रित कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने सुरक्षित और समयबद्ध परिवहन के प्रति कॉनकोर की प्रतिबद्धता दोहराई। तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने एलसीएल-एफसीएल सेवाओं, कंटेनर कंसोलिडेशन, डिजिटल ट्रैकिंग और डोर-टू-डोर लॉजिस्टिक्स की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


सम्मेलन में सीएलई के उप निदेशक आर.के. शुक्ला, एफमेक अध्यक्ष गोपाल गुप्ता, हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अस्थाना, एफमेक उपाध्यक्ष राजेश सहगल और आगरा चैंबर के अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने विचार व्यक्त किए। उद्यमी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि इस तरह के आधुनिक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क से आगरा के जूता, चमड़ा, हस्तशिल्प और अन्य उद्योग को विश्व स्तर पर नई रफ्तार मिलेगी। संचालन आईसीडी आगरा के टर्मिनल प्रबंधक सैयद मोहम्मद अब्बास रिजवी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें