श्रीडोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति
- फोटो : अमर उजाला
श्रीडोरीलाल अग्रवाल राष्ट्रीय मेधावी दिव्यांग छात्रवृत्ति-2020 के लिए आवेदन बुधवार से शुरू हो रहे हैं। विकलांग सहायता संस्था मथुरा की आगरा शाखा और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति के लिए 15 जनवरी तक ई-मेल पर आवेदन किया जा सकेगा। स्पीड पोस्ट के जरिए भरे हुए आवेदन पत्रों को प्राप्त करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी है।
विकलांग सहायता संस्था के सचिव प्रेमचंद जैन ने बताया कि जो दिव्यांग छात्र-छात्राएं किसी सरकारी कॉलेज में बीएड, डीएलएड, एमसीए, एमबीए, मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं या पीएचडी कर रहे हैं, केवल वही छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर पाएंगे। कोरोना संक्रमण के कारण इस बार अन्य कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति इस वर्ष देना संभव नहीं है।
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन फार्म ई-मेल आईडी vssagra2017@gmail.com पर अपने नाम, कक्षा, मोबाइल नंबर लिखकर भेज सकते हैं। आवेदन पत्र 15 जनवरी तक जमा किए जा सकेंगे। जो छात्र स्पीड पोस्ट से आवेदन भेजेंगे, वह 31 जनवरी से पहले भेज दें। सचिव प्रेमचंद जैन के मुताबिक मेरिट के आधार पर छात्रवृत्ति के लिए चयन किया जाएगा।