कासगंज। शहर को स्वच्छ रखने के लिए घरों से कूड़ा एकत्रित करने के लिए डोर-टू-डूर कूड़ा कलेक्शन की शुरुआत की गई। डोर-टू-डोर कर्मचारियों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है। इससे उन्हें परिवार का भरण-पोषण करने में परेशानी हो रही है। इस कारण शुक्रवार को कर्मियों ने शहर से कूड़ा नहीं उठाया। आयुषी हाइजीन एंड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का ठेका दिया गया था। कर्मियों के कार्य करने से मना करने पर संस्था के मैनेजर महाराजा कुंदन सिंह ने अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपकर भुगतान करने की मांग की है। उन्होंने बताया पालिका से भुगतान न होने पर कर्मचारी शनिवार को पालिका परिसर में धरना देंगे। अधिशासी अधिकारी एसडीएम एसएन त्रिपाठी ने बताया कि कर्मियों व संस्था के मैनेजर से वार्ता की जाएगी। इसके बाद उनके भुगतान की कार्रवाई होगी। संवाद