आगरा में वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन के पात्रों की पहचान के लिए गांव-गांव अभियान चलाकर 25 हजार लोगों को चिन्हित करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 2500 लोगों की पहचान हो चुकी है, जिनका सत्यापन कर लाभ दिया जाएगा।
दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के पात्रों को गांव-गांव अभियान चलाकर खोजा जा रहा है। एक महीने में 25 हजार लोगों को चिह्नित करने का लक्ष्य है। इसकी जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारी के साथ पेंशन का लाभ देने वाले संबंधित विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
सीडीओ प्रतिभा सिंह ने बीडीओ के साथ समीक्षा बैठक कर दिव्यांग, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के पात्र लोगों को गांव स्तर पर अभियान चलाकर लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं। इसमें समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी और दिव्यांग कल्याण अधिकारी बीडीओ से समन्वय कराकर पात्रों की निगरानी कर रहे हैं। इस 27 मई से शुरू हुए अभियान में अब तक 2500 लोगों को चिह्नित किया गया है। इनका संबंधित विभाग के अधिकारी सत्यापन करेंगे। इसके बाद लाभ दिया जाएगा।