फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजनगरी में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का 'गंदा सच', कागजों में साफ-सफाई, जमीन पर गंदगी के ढेर

Sat, 25 Jan 2020 11:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कूड़े का ढेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में नगर निगम ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम 15 दिन पहले शुरू तो कर दिया, लेकिन यह पटरी पर नहीं आ पा रहा है। कंपनियों की तरह ही नगर निगम के कर्मचारी हर घर तक कूड़ा लेने नहीं जा रहे। नगर निगम की ट्विन डस्टबिन वैन और हथठेल तीसरे दिन कॉलोनियों में पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


मोहल्लों और कालोनियों की जगह वह मुख्य बाजार की दुकानों से कचरा लेकर ही लौट रहे हैं। वार्ड के पार्षद और प्रमुख स्थान की लोकेशन वाले फोटो भेजकर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की औपचारिकता कागजों पर ही पूरी की जा रही है। उखर्रा की पार्षद ऊषा इंदौलिया ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए शिकायत करने पर वैन आती तो है, लेकिन कुछ घरों का ही कूड़ा ले जा रही है। 

आजमपाड़ा के पार्षद राहुल चौधरी के मुताबिक मुख्य मार्ग और हमारे घर के पास के फोटो भेजकर बताया जा रहा है कि कूड़ा उठाया गया, लेकिन वैन कॉलोनियों के अंदर जा ही नहीं रही। शुक्रवार को उन्होंने चार कॉलोनियों में कूड़ा कलेक्शन के लिए वैन भेजी। फोन करने के बाद ही गाड़ियां आ रही हैं। 
विज्ञापन


प्रभारी नगर आयुक्त केपी सिंह ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में नगर निगम सदन से पास होने के बाद जो कार्रवाई तय थी, उसके मुताबिक ही पर्यावरण अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी गई है। कंपनियों का जवाब मिल गया है, जिस पर नगर आयुक्त के आगरा आ जाने के बाद एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें