फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विपरीत परिस्थिति में घबराएं नहीं, चाबी को बनाएं हथियार

Sat, 08 Feb 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अपराजिता के तहत आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीक सिखाती
विज्ञापन
मैनपुरी। आपात स्थिति में बेटियां धैर्य न खोएं। अराजकों का मुकाबला पेन, गाड़ी की चाबी और मोबाइल फोन को हथियार के रूप में इस्तेमाल करके भी कर सकती हैं। पेन और चाबी के सटीक वार से शोहदे की हिम्मत टूट जाएगी। इसी तरह मोबाइल फोन से पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 की मदद ली जा सकती है। पुलिस की तत्काल मदद मिल जाती है। यह सीख शनिवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, करहल की छात्राओं की 300 से अधिक छात्राओं को दी गई।
विज्ञापन


करहल थाने की महिला बीट की नोडल अधिकारी एवं एसआई पूनम चौधरी ने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी। कोहनी से वार करने के बारे में बताया। साथ ही हाथ और पैर के विभिन्न प्रयोग करके आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने बालिकाओं को मार्शल आर्ट की सेल्फ डिफेंस तकनीक के तहत वार्मिंग अप एवं स्ट्रेचिंग के विशेष व्यायाम बताए। पंच को मजबूती से कसकर हिट करना, सिंगल फेस पंच, फ्रंट चाप, ओपन फ्रंट चाप, साइड ब्लाक, अपर ब्लाक, कोहनी के अटैक से विरोधी के चेहरे-नाक पर जोरदार प्रहार करना सिखाया। बताया कि विपरीत परिस्थिति में स्कूटी एवं साइकिल की चाबी, मोबाइल फोन, स्कूल बैग, पर्स, पेन, नाखून, दांत, हेयर बैंड व हेयर क्लिप का प्रयोग हथियार के रूप में करना सिखाया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजूषलता यादव ने किया। संचालन डॉ. सुजाता वीरेश ने किया। कार्यक्रम में आशुतोष गहरवार, पूजा, मयंका, रूचि, अनुप्रिया, रनवीर, पिंटू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





पांच छात्राओं को दी गईं पुस्तकें

प्रशिक्षण के दौरान श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्रा भावना, काव्या, करजू, जूली और नीतू को अमर उजाला की ओर से पुस्तक भेंट की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें