फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से तीन स्थानों पर लगेंगे रक्तदान शिविर

Sun, 30 Sep 2018 11:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रक्त देकर किसी मरीज के इलाज में सहयोगी बनना चाहते हैं तो बढ़ाइए कदम और कीजिए रक्तदान। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन सोमवार को अमर उजाला कार्यालय गुरुद्वारा गुरु का ताल, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगा रहा है। 

विज्ञापन


शिविर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक चलेगा। ये जुटा रक्त कैंसर रोगी, गर्भवती महिला, थेलेसीमिया समेत अन्य जरूरतमंद मरीजों के इलाज में उपयोग किया जाएगा। फाउंडेशन रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र भी देगा। ब्लड बैंक की ओर से एक कार्ड भी मिलेगा, जिससे तय दिनों में जरूरत पर एक यूनिट रक्त
मिल सकेगा। 

एसएन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान का कहना है कि रक्तदाता की ब्लड ग्रुप, सिफलिस, मलेरिया, हेपेटाइटिस जैसी पांच बीमारियाें की निशुल्क जांच की जाएगी। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी दिया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें