फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप करेंगे ताज का दीदार, शाहजहां-मुमताज की मोहब्बत का शो भी देखेंगे

Sat, 15 Feb 2020 12:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

भारत दौरे पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 या 25 फरवरी को आगरा आएंगे। वो शाम को साढ़े चार से साढ़े छह बजे तक रहेंगे। इस दौरान मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करेंगे। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा दौरे के दौरान डोनाल्ड ट्रंप शाहजहां-मुमताज के प्यार पर आधारित शो 'ताज-द मोहब्बत' भी देखेंगे। उनके ठहरने का इंतजाम ताजमहल के पास ही होटल अमर विलास में किया गया है।
विज्ञापन


प्रदेश शासन से प्रशासन को शुक्रवार को यह सूचना दी। हालांकि उनका आधिकारिक और मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम अभी नहीं आया है लेकिन तैयारियां पूरी करने के लिए कहा गया है। 
 

ऑडिटोरियम में देखेंगे मोहब्बत का शो

इस पर मंडलायुक्त अनिल कुमार ने पुलिस प्रशासन और अन्य महकमों के अधिकारियों के साथ कलाकृति ऑडिटोरियम में बैठक की। ट्रंप इसी ऑडिटोरियम में 'ताज-द मोहब्बत' शो देखेंगे। उनके साथ पत्नी मेलानिया ट्रंप भी होंगी। दोनों 24 और 25 को भारत यात्रा पर आ रहे हैं।

सुरक्षा संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए 17 फरवरी को अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की टीम आगरा आएगी। यह टीमएक बार पहले खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताज तक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर जा चुकी है। देश और प्रदेश की खुफिया एजेंसियों के अफसरों ने डेरा डाल दिया है। ये अधिकारी आगरा पुलिस से स्थानीय इनपुट ले रहे हैं।

पांच जोन में बांटकर होगी सुरक्षा 

डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा के लिए पुलिस प्लान तैयार कर रही है। विचार इस पर किया जा रहा है कि खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक को पांच जोन में बांट दिया जाएगा। 

जोन को सब जोन और फिर सब जोन को सेक्टर में बांटा जाए। हर सेक्टर में अधिकारी तैनात होंगे। जोन और सब जोन में सीनियर अधिकारी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

होटलों में चलेगा चेकिंग अभियान

ट्रंप का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम आते ही पुलिस पूरे शहर में रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और होटलों में चेकिंग अभियान चलाएगी। पिछले दिनों कई ऐसी शिकायतें आई थी कि होटलों में बगैर आईडी और फर्जी आईडी पर लोगों को ठहराया जा रहा है। ट्रंप के आने से पहले ही बगैर पंजीकरण के चल रहे होटलों पर कार्रवाई हो सकती है।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 24 या 25 को आना संभावित है। अभी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन तैयारियां की जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें