फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी पहुंचीं ताजमहल, पति संग किया मोहब्बत की इमारत का दीदार

Sat, 30 May 2026 03:07 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ट्रिफनी ट्रंप ने अपने पति के साथ आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार किया। पहले सूर्यास्त के समय ताज देखने का कार्यक्रम था, लेकिन उन्होंने दोपहर में ही विश्व धरोहर का भ्रमण कर लिया।

 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ट्रिफनी ट्रंप अपने पति के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ने शनिवार को पति माइकल बोलोस के साथ संगमरमरी शाहकार ताजमहल का दीदार किया। दिल्ली से सुबह विशेष विमान से टिफनी आगरा के खेरिया एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचीं। वह शनिवार शाम को सूर्यास्त के दौरान ताजमहल देखने वाली थीं, लेकिन होटल अमर विलास पहुंचने के बाद उन्होंने जब लॉबी से ताज की झलक देखी तो तुरंत दीदार की इच्छा जताई। पूर्वाह्न 11:50 बजे अपने पति के साथ ताजमहल में प्रवेश किया और करीब 45 मिनट तक भ्रमण कर ताज की पच्चीकारी और नक्काशी के बारे में पूछती रहीं।

टिफनी ने यूपी टूरिज्म के गाइड रमेश दीवान से पूछा कि ताजमहल में लगा संगमरमर और चमकीले रंग-बिरंगे पत्थर कहां से लाए गए थे। गाइड ने उन्हें बताया कि दुनिया भर से बहुमूल्य नगीनों को ताजमहल में इस्तेमाल किया गया था। तिब्बत, श्रीलंका, रूस, ईरान, चीन, इराक, मिश्र आदि देशों से नगीने मंगवाए गए थे। राजस्थान के मकराना से संगमरमर मंगवाया गया था। ताज के बनने की कहानी और इससे जुड़ा इतिहास दोनों ने उत्सुकता से सुना।

विज्ञापन


डायना बेंच पर खिंचवाईं तस्वीरें
मकबरे को देखने के बाद टिफनी और माइकल ने डायना बेंच पर एक-दूसरे का हाथ थामकर फोटो खिंचवाए। ताजमहल में उनका स्वागत वरिष्ठ संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने किया। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी उनके साथ मौजूद रहे। एक सप्ताह के अंदर अमेरिकी मेहमानों का ताजमहल पर यह दूसरी बार भ्रमण है। इससे पहले विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी पत्नी के साथ आए थे। टिफनी आगरा से जैसलमेर जाएंगी।

छह साल बाद ट्रंप के परिवार ने देखा ताज
वर्ष 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बेटी इवांका ट्रंप के साथ ताजमहल का भ्रमण किया था। टिफनी ट्रंप की दूसरी पत्नी मार्ला मैपल्स की बेटी हैं। छह साल बाद ट्रंप की बेटी टिफनी ने अपने पति के साथ ताजमहल का दीदार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें