फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने महिला को पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना क्षेत्र के गांव विसुआ में चारा लेकर आ रही महिला को गांव के ही शराबी युवक ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। सुमन देवी पत्नी हुकूम सिंह अपने खेत से चारा लेकर घर वापस लौट रही थी। तभी गांव का ही युवक मुकेश मिल गया।
विज्ञापन

वह शराब के नशे में धुत था। उसने महिला को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला ने घटना की जानकारी यूपी 112 पुलिस को दी। महिला ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें