फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानदी में डॉल्फिन और कछुआ संरक्षण की कवायद हुई तेज

विज्ञापन
कासगंज फोटो पानी में अठखेलियां करती डॉल्फिन मछली। फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में लगातार वन एवं जलीय जीव जंतुओं के संरक्षण की कवायद जारी है। वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड की टीम ने जिले में बहती गंगा की धार में डॉल्फिन और कछुआ संरक्षण की संभावनाएं तलाशी हैं। इन संभावनाओं को मूर्त रूप देने के लिए टीम लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व के समय में दो बार डब्लूडब्लूएफ की टीम यहां दौरा कर चुकी है। इस दौरे में गंगा में डॉल्फिन के होने की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कछुआ संरक्षण के लिए भी अनुकूल वातावरण टीम को मिला है। ऐसी स्थिति में टीम ने यहां डॉल्फिन संरक्षण और कछुआ संरक्षण के लिए प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया है। वन विभाग के अधिकारी भी इस टीम के साथ जुटे हैं। जिससे जलीय जीव जंतुओं के संरक्षण की मुहिम आगे बढ़ सके। डब्लूडब्लूएफ टीम 9 डॉल्फिन होने का अनुमान जता चुकी है।
अब यह टीम फिर से यहां पहुंचकर डॉल्फिन की गणना करेगी। जिससे सही आंकड़ा सामने आ सके। वहीं डॉल्फिन की संख्या में कैसे वृद्धि हो इस पर भी टीम का जोर होगा। गंगा के नरौरा वैराज पर काफी डॉल्फिन देखी जाती हैं। यही डॉल्फिन नरौरा से आगे जिले की सीमा में आ जाती हैं। गंगा का वातावरण डॉल्फिन के अनुकूल है। ऐसी स्थिति में इनको संरक्षण देकर उनकी संख्या को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें