मंदिर के सेवायत परिवार की नीलम गोस्वामी एवं यामिनी गोस्वामी ने कहा कि इस तरह की घटना पहले मंदिर में कभी नहीं हुई। मंदिर में कुत्ते घूमने पर प्रांगण में गंगाजल छिड़ककर शुद्धी की गई है। उन्होंने श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड प्रबंध कमेटी की व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कमेटी मंदिर की व्यवस्थाएं न देखकर मंदिर का धन, संपत्ति एवं जमीन को देखने में लगी है। यदि कुत्तों की वजह से मंदिर में भगदड़ मच जाए या वह श्रद्धालुओं को नुकसान पहुंचा दें तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा। क्या उसके लिए भी गोस्वामियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। मंदिर प्रांगण में कुत्तों के आने जाने पर गंगाजल छिड़कने वालों में रेनू गोस्वामी, पिंकी गोस्वामी, सुमन, अनुराधा, आशा, मधु, दीपा, राधा, संध्या एवं मीना गोस्वामी आदि उपस्थित रहीं।
ये भी पढ़ें-
एटा हत्याकांड: मां, बाप, पत्नी, बेटी की हत्या...ईंट से कुचलकर सबको मार डाला; रत्ना की इस बात से हैवान बना कमल