फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अकोला में कुत्तों का उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
अकोला। कस्बा तथा आसपास के कई गांवों में घूमते कुत्तों से ग्रामीण परेशान हैं। कुत्तों के काटने से लगभग तीन से चार दर्जन लोग रोजाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकोला की ओर दौड़ लगाते नजर आते हैं। रामनगर के विनोद (26) को कुत्ते ने बुरी तरह से कई जगह से काट कर घायल कर दिया है। मुरकिया की राखी (15) वहीं गढ़मुक्खा की उर्मिला (35) को बुरी तरह से कई जगह काटकर घायल कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक केके शर्मा ने बताया कि 50 से 60 लोग रेबीज का टीका लगवाने रोजाना केंद्र पर आते हैं। क्षेत्रीय निवासी अशोक लवानिया, अरुण लवानिया ,हरेश कुमार शर्मा, शिव कुमार सिंघल, शैलेंद्र सिंह उर्फ शैली, सत्यभान सिंह आदि ने प्रशासन से कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें