फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ठंडी हवा से बदला माैसम, आज से फिर बढ़ेगी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। झुलसाने वाली गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए रविवार का दिन राहत भरा रहा। मौसम विभाग के बारिश के पूर्वानुमान के बीच रविवार सुबह से ही बादल ने सूर्य को ढंक दिया। रुक-रुक कर चली ठंडी हवा ने चुभती धूप से निजात दिलाई। तापमान में आई गिरावट ने रविवार की छुट्टी का मजा दोगुना कर दिया। जिले का अधिकतम तापमान गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शनिवार की तुलना में दो डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आए इस खुशनुमा बदलाव के कारण पर्यटन स्थलों और पार्कों में खासी भीड़ देखी गई। विभाग ने सोमवार से फिर तापमान में बढ़ोतरी और गर्मी बढ़ने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें