फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रूरता: कार में कुत्ते को बंद कर घूमने गए थे ताज, वापस आए तो मिला इस हाल में; मुकदमा हुआ दर्ज

Mon, 03 Jul 2023 12:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

कार में बंद करने की वजह से कुत्ते की मौत के मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। इस मामले में ताजमहल पश्चिमी गेट के ठेकेदार ने थाना में तहरीर दी है।
 
विज्ञापन
कुत्ता (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के दीदार की ख्वाहिश में अपने वफादार कुत्ते को भूला मालिक। गाड़ी में चेन से कुत्ते को बांधकर मालिक और उसके साथ आगरा घूमने आए हरियाणा के पयर्टकों की करतूत से मानवता शर्मसार हो गई। वह अपने बेजुबान पालतू कुत्ते को गाड़ी में बंद करके घूमने चले गए।
विज्ञापन

 
Trending Videos

इधर मालिक और उसका परिवार ताजमहल घूमता रहा वहां बंद कार में गर्मी से बेहाल कुत्ते की आंखें अपने मालिक को तलाश रहीं थी। बंद गाड़ी, गर्मी ने परेशान कुत्ता बार-बार अपने चेन खोलने की कोशिश करता रहा। बचने की इस जद्दोजहद में कुत्ते की चेन गाड़ी की स्टेयरिंग में फंस गई और कुत्ते ने तड़प-तड़प कर गाड़ी में ही दम दोड़ दिया।
 

उसे नहीं पता था कि इंसान से वफादारी की कीमत उसे मौत के रूप में चुकानी पड़ेगी। जिस पार्किंग ठेकेदार ने सारा वाकया अपनी आंखों से देखा उसने मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। अब पुलिस पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडे ने बताया कि विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी। मौत का कारण जानने के लिए पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है।  इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें