फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर में टॉर्च की रोशनी में हुआ मरीज का इलाज, अंधेरे में लगाए टांके

Fri, 21 Oct 2022 02:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। यहां अक्सर लाइट कट जाती है, जिसके बाद मोबाइल या टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
मोबाइल टार्च की रोशनी में लगाए गए टांके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए तमाम दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। आलम तो यह हो गया है कि ट्रामा सेंटर में आए गंभीर मरीज का इलाज भी टॉर्च की रोशनी में हो रहा है। बताया गया है कि ये कोई एक दिन की बात नहीं है, आए दिन लाइट जाने पर ऐसा ही होता है। 

आधा घंटे छाया रहा अंधेरा 

फिरोजाबाद में बुधवार रात करीब आधा घंटे तक ट्रामा सेंटर में अंधकार छाया रहा। इस बीच मोबाइल की रोशनी में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों का उपचार करते देखे गए। जनरेटर की सुविधा होने के बाद भी उसको नहीं चलाया गया। बताया गया कि सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की टांके भी मोबाइल की रोशनी में लगाने के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी विवश दिखाई दिए। 

बेखबर हैं स्वास्थ्य के अफसर

इससे पूर्व भी लाइट जाने पर ट्रामा सेंटर में अंधकार छाने के मामले प्रकाश में आए हैं।  इसके बाद भी स्वास्थ्य के अफसर इस ओर कोई ठोस निर्णय लेते दिखाई नहीं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें