फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डॉक्टरों ने परिवार संग खेला बैडमिंटन, फिटनेस का दिया संदेश

Mon, 02 Nov 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के सहयोग से पारिवारिक बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की। यह प्रतियोगिता स्कूल के बैडमिंटन हॉल में संपन्न हुई। इसमें चिकित्सकों और उनके परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में पुरुष, महिला, मिश्रित युगल, पिता-पुत्र, पिता-पुत्री, मां-बेटा और मां-बेटी वर्ग शामिल थे। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव और डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित रावत रहे। आईएमए अध्यक्ष डॉ. हरेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. शमशेर सिंह, सचिव डॉ. मुकेश भारद्वाज, अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. रजनीश मिश्रा, खेल सचिव डॉ. आलोक मित्तल और डॉ. करन रावत भी मौजूद रहे। विद्यालय प्रशासन से पुनीत वशिष्ठ ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
ये खिलाड़ी बने विजेता
पिता-पुत्र वर्ग में मधुर चौहान और ऋषित चौहान ने जीत हासिल की। अशांक गुप्ता और तनश उपविजेता रहे। पुरुष युगल में राजीव चुग और अविनाश कुमार पहले स्थान पर रहे। नमन शर्मा और प्रखर तिवारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मिश्रित युगल में कोमल बंदेजिया और प्रखर तिवारी विजेता बने। पुनीत श्रीवास्तव और दीप्ति श्रीवास्तव उपविजेता रहे। मां-बेटा वर्ग में स्मिता राघव और ऋषित चौहान ने पहला स्थान पाया। अमृता सिंह और अरमान सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें