फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेटी बचाओ' की दिशा में अच्छा काम कर रहे आगरा के डॉक्टर, लखनऊ में मिले कई खिताब

Sun, 02 Feb 2020 07:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा के चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 29 जनवरी से दो फरवरी तक चले ऑल इंडिया आब्सटेट्रिकल एंड गायनकोलॉजी कांग्रेस में आगरा के चिकित्सक छाए रहे। इस सम्मेलन में देशभर से आए स्त्री रोग विशेषज्ञों की मौजूदगी में आगरा के कई चिकित्सकों को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


बेटी बचाओ अभियान में पहला स्थान आने के लिए आगरा आब्सटेट्रिकल एंड गायनकोलॉजी सोसाइटी को फॉग्सी-मिलन स्मृति अवार्ड दिया गया। महिला सशक्तिकरण पर श्रेष्ठ कार्य करने के लिए डॉ. निहारिका मल्होत्रा को फॉग्सी, डॉ. एनए पंडित एवं शैलजा पंडित वूमेन एंपावरमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया। साथ ही उन्हें अगले तीन वर्षों के लिए फॉगसी यंग टैलेंट कमेटी की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। 

डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा और आगरा सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. अनुपम गुप्ता को भी महिला स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए अवॉर्ड प्रदान किए गए। इस मौके पर डॉक्टर जयदीप मल्होत्रा ने गर्भवती महिलाओं को समर्पित आई मम्ज एप लांच किया। 
विज्ञापन


वहीं आगरा के डॉ. केशव मल्होत्रा के शोध पत्रों और एंब्रियो प्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को काफी सराहना मिली। इस सम्मेलन में आगरा की डॉ. सरोज सिंह, डॉ. वरुण सरकार, डॉ. शिखा सिंह, डॉ. निर्मला यादव, डॉ. दिव्या यादव, डॉ. पूनम यादव, डॉ. मुकेश चंद्रा, डॉ. रुचिका गर्ग, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. सुधा बंसल, डॉ. सविता त्यागी, डॉ. अंजना अरोड़ा ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें