फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर साहब... पलंग नहीं है तो स्लिप पर लेटकर ही लगवा लेंगे ऑक्सीजन

विज्ञापन
सरकारी ट्रॉमा सेंटर में पहुंच रहे मरीजों को लगी ऑक्सीजन और उपचार कराते परिजन - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। डाक्टर साहब सांस नहीं आ रही है, कुछ तो इलाज करो। इस पर चिकित्सक ने कहा कि वार्ड में कोई पलंग नहीं हैं, हम कुछ नहीं कर सकते। इस पर मरीज बोला पलंग नहीं है तो हम बरामदें में पड़ी स्लिप पर लेटकर ही ऑक्सीजन लगवा लेंगे। बस जान बचा दो। यह वाकया सरकारी ट्रामा सेंटर का है। ऑक्सीजन लेवल 90 से नीचे जाने पर तड़पती महिला चिकित्सकों से गुहार लगाती रही। महिला की हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने स्लिप पर ही लिटाकर ही महिला को ऑक्सीजन लगाई।
विज्ञापन

कई दिनों से सरकारी ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन लेवल कम होने वाले मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी सरकारी ट्रॉमा सेंटर का वार्ड फुल रहा। वार्डों में सभी पलंग फुल थे। यहां तक कि स्ट्रेचर पर लेटकर मरीज ऑक्सीजन लगवा रहे थे।
वार्ड के अलावा सरकारी ट्रॉमा सेंटर के बरामदे, गैलरी में भी मरीज ऑक्सीजन लगवा रहे थे। कई मरीजों को पलंग अथवा स्ट्रेचर भी नहीं मिला तो उन्होंने बरामदे की स्लिप पर लेटकर ऑक्सीजन लगवाई। अस्पताल में नॉन कोविड वार्ड भी फुल हैं। इमरजेंसी में भर्ती होने के लिए जगह नहीं है। चिकित्सक भी जगह न होने की बात कहकर मरीजों को लौटा रहे हैं।
विज्ञापन

रेड जोन बना सरकारी ट्रॉमा सेंटर
सरकारी ट्रॉमा सेंटर की स्थिति रेड जोन की हो गई है। यहां कोरोना के संभावित लक्षण वाले मरीज भर्ती हैं। पहले ट्रॉमा सेंटर के बाहर चार पलंग का रेड जोन एरिया बनाया था, जो कई दिनों से फुल है।
मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण मरीजों को ट्रॉमा सेंटर के वार्ड, गैलरी और बरामदे में भर्ती किया जा रहा है। इनमें 90 प्रतिशत मरीजों को ऑक्सीजन लगी है।
सीएमओ की अपील, लक्षण होने पर तुरंत कराएं जांच
सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को खांसी, जुकाम अथवा सांस लेने में दिक्कत होती है तो उसे तत्काल नजदीकी राजकीय अथवा पंजीकृत निजी चिकित्सालय में पहुंचकर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
सांस लेने में तकलीफ होने की स्थिति में पल्स ऑक्सीमीटर से अपना सैचुरेशन नापना सुनिश्चित करें। सैचुरेशन 95 से कम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी सरकारी अथवा निजी चिकित्सालय में पहुंचकर चिकित्सक से परामर्श लेना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें