घर पहुंचने पर चलने लगी सांसे
परिवार के लोगों ने बताया कि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश बघेल एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन उन्हें सराय ख्वाजा स्थित आवास पर ले गए। उनके भतीजे मुकेश बघेल ने बताया कि घर पहुंचने पर उनको चेतना आई और आंखे भी खोंली। ये देख परिवार के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। तत्काल दोबारा से गुरुद्वारा के पास स्थित दूसरे निजी हॉस्पिटल में ले गए, जहां उन्हें भर्ती कराया गया है। अभी परिजन वहीं डटे हुए हैं।
ये भी पढ़ें - UP: भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया की जाएगी सांसदी?... इनकी गवाही पर हुई सजा; जानिए क्या है पूरा मामला
अस्पताल के बाहर लगी लोगों की भीड़
वहीं ये खबर मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंच गए। सभी उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक उन चिकित्सकों का कोई बयान नहीं आया है, जिनके द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया था।
ये भी पढ़ें - भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को दो साल की सजा: विपक्षी बोले- राहुल गांधी की तरह तुरंत रद्द हो संसद सदस्यता