कासगंज। जिले में एक चिकित्सक ने मानवता को शर्मसार कर दिया। बच्चे की मौत हो जाने के बाद भी इलाज के नाम पर ठगी की गई। मामले की शिकायत सीएमओ से की गई है। सीएमओ ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
अमांपुर के गांव जारई निवासी ममतेश की पत्नी सुखवाला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। महिला ने सकुशल बच्चे को जन्म दिया। बुखार की शिकायत पर बच्चे को बीएस अस्पताल ले जाया गया। जहां संचालक ने 13 हजार रुपये जमा कराए और बच्चे को भर्ती कर लिया। 24 घंटे इलाज किया जाता रहा, लेकिन उसके पिता को बच्चे को देखने तक नहीं दिया गया। जब बच्चे में बदबू आने लगी तो चार हजार रुपये लेकर रेफर करने लगे। जब पिता ने बच्चे को गोद में लिया तो बदबू महसूस हुई। जब इसकी शिकायत चिकित्सक से की तो संचालक भानू प्रताप ने धमकी दी। सीएमओ डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। जांच में दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई होगी।
रिपोर्ट मनोज माहेश्वरी