फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: चिकित्सक पर गलत पोस्टमार्टम कराने का आरोप, शव लेने से किया इनकार

Tue, 06 Sep 2022 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवक का शव पेड़ पर लटका मिला था। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। 
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जसराना नगला घनी निवासी युवक के परिजन ने चिकित्सक द्वारा सही पोस्टमार्टम न करने का आरोप लगाते हुए शव लेने से मना कर दिया। अस्पताल में सुनवाई न होने पर ग्रामीणों के साथ परिवारीजन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीण एवं परिजन दूसरे चिकित्सक से पीएम कराने की मांग कर रहे थे। सीओ के समझाने पर माने और शव ले लिया। 

विज्ञापन


थाना जसराना के गांव नगला घनी निवासी वीकेश (20) पुत्र मेघ सिंह का शव रविवार की सुबह पेड़ पर लटका मिला था। परिजन ने नगला घनी निवासी अरविंद कुमार उर्फ अवस्थी, धर्मेंद्र कुमार, रामकुमार, सुरजीत पर हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगा मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने भी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने शव को लेने से इनकार कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचा और समझाने का प्रयास किया। 

वहीं परिवारीजन अपनी बात कहने एवं दूसरे चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर दबरई जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। वहीं जानकारी होने पर सीओ जसराना अनिवेश कुमार सिंह, कोतवाल आजादपाल सिंह एवं कोतवाली जसराना से पुलिस फोर्स जिला अस्पताल पहुंचा और समझाने का प्रयास किया। सीओ के समझाने पर परिजनों ने शव अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। 

मामला दर्ज कराने को लेकर भी किया था हंगामा

रविवार की सुबह शव मिलने के बाद परिजन ने हत्या का आरोप लगाया वहीं पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही थी। इसी बात को लेकर परिजन ने पंचनामा पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। देर शाम को पुलिस ने पहले अभियोग दर्ज कर किया और बाद में पंचनामा की कार्रवाई हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें