फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वृद्धा से पीटा, सोने के कुंडल और नकदी छीनी

Fri, 19 Sep 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो39घायल वृद्धा जैतून।संवाद
विज्ञापन
सहावर। गांव खितौली में शुक्रवार की दोपहर एक बुजुर्ग महिला से घर में घुसकर आरोपी ने सोने के जेवर और नकदी छीन लिए। वृद्धा के विरोध करने पर आराेपी ने उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।गांव खितौली निवासी हाशिम ने बताया कि शुक्रवार को वह नमाज पढ़ने गए थे। घर पर मां जैतून (75) अकेली थी। उनका आरोप है कि गांव का ही एक आरोपी युवक उनके घर में घुस आया। मां को अकेला देखकर आरोपी ने कानों से सोने के कुंडल, नथ और 4 हजार रुपये जबरन छीन लिए। मां के शोर मचाने पर आरोपी ने उनकी पिटाई कर दी। गला दबाकर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। इससे वह बेहोश हो गईं। मां को मरा समझकर आरोपी मौके से फरार हो गया। वह नमाज पढ़कर घर पहुंचे तो मां बेहोशी की हालत में मिलीं। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। होश में आने पर मां ने घटना के बारे में जानकारी दी। घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वृद्धा के साथ हुई घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की। सहावर सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि वृद्धा की शिकायत पर एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। परिजन की ओर से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें