फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कमर दर्द को न करें नज़रअंदाज हो सकती है स्पाइनल टीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यदि आपकी कमर में दर्द की शिकायत है तो इसे नजरअंदाज न करें। यह स्पाइनल टीबी हो सकती है। जिले में रीढ़ की हड्डी की टीबी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। लापरवाही करने पर टीबी खतरनाक हो सकती है और एमडीआर के मरीज बन सकते हैं।
विज्ञापन


नेशनल स्ट्रेटेजिक प्लान (2017-2025) सरकार टीबी उन्मूलन के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है, लेकिन जिले में टीबी को जड़ से समाप्त करना चुनौती बना हुआ है। गलत लाइफ स्टाइल एवं खानपान का लोगों की सेहत पर काफी असर पड़ रहा है। अभी तक जिले में पल्मोनरी (फेफड़ों) टीबी के ही मरीज सामने आते रहते थे। अब एक्सट्रा पल्मोनरी टीबी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। फेफड़ों की टीबी के अलावा शरीर के अन्य अंग भी टीबी की चपेट में आ रहे हैं। इसमें रीढ़ की हड्डी की टीबी भी अछूती नहीं बची है। खासकर युवाओं में यह टीबी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें