फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी में आज हाजिर होंगे डीएम और एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गिरिराज परिक्रमा संरक्षण के लिए राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) में गुरुवार को सुनवाई होने जा रही है। इसमें डीएम और एसएसपी को भी हाजिर होना है। पिछली सुनवाई के दौरान परिक्रमा संरक्षण से जुड़े 17 बिंदुओं की कार्य प्रगति से असंतुष्ट एनजीटी ने दोनों अधिकारियों को हाजिर होने के लिए कहा था।
विज्ञापन

गिरिराज परिक्रमा संरक्षण संस्थान की याचिका पर मुड़िया पूर्णिमा मेला से पहले गुरुवार को एनजीटी में सुनवाई होनी है। इस दौरान अब तक की प्रगति रिपोर्ट एनजीटी के समक्ष संबंधित अधिकारी प्रस्तुत करेंगे। 17 मई को सुनवाई के दौरान एनजीटी ने 17 बिंदुओं के कार्य की प्रगति पर चिंता जाहिर की थी। कहा था कि उक्त बिंदुओं पर समय से काम नहीं हो रहा है। इसी कारण कोर्ट ने डीएम और एसएसपी को बुलाया था। याची के अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी ने भी इस दौरान चिंता जाहिर की थी कि गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला जल्द है, लेकिन व्यवस्थाएं अब तक नहीं हैं। अब डीएम को इन व्यवस्थाओं की जानकारी भी एनजीटी को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें