फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के चिन्हित अस्पतालों में इलाज शुरू कराने रात में दौड़े डीएम-एसएसपी

Wed, 29 Apr 2020 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
अस्पतालों का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में नोडल अधिकारी की मौजूदगी के बीच मंगलवार को इलाज के अभाव में हुई मरीज की मौत के बाद रात में जिलाधिकारी और एसएसपी ने चिन्हित अस्पतालों का निरीक्षण किया। पहले देहली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल, फिर सिकंदरा के रेनबो हॉस्पिटल में गंभीर मरीजों को भर्ती कर तत्काल उपचार करने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा चिन्हित शहर के 25 निजी अस्पतालों में बिना कोविड-19 टेस्ट मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा। इससे इलाज के अभाव में कई मरीजों की मौत हो चुकी है। इस मामले में नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने सख्त नाराजगी जताते हुए मंगलवार को कार्रवाई के संकेत दिए हैं। 
विज्ञापन

अस्पतालों के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी पीएन सिंह ने कहा कि इमरजेंसी उपचार के लिए सीडीओ जे रीभा व एसीएमओ डॉ वीरेंद्र भारती तीमारदार से पहले बीमारी की कुछ सूचनाएं लेंगे। इसके लिए तीमारदार इमरजेंसी मेडिकल हेल्पलाइन 0562-2854398 पर संपर्क कर सकता है।

मंगलवार को इलाज न मिलने से बल्केश्वर के भगवान नगर निवासी 55 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी मुकेश गोयल की मौत हो गई। वो मधुमेह से पीड़ित थे। उनके बेटे निखिल ने बताया कि मंगलवार रात दो बजे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। सुबह छह बजे से उन्हें लेकर इलाज के लिए छह अस्पतालों का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कहीं इलाज नहीं हुआ। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें