आगरा में नोडल अधिकारी की मौजूदगी के बीच मंगलवार को इलाज के अभाव में हुई मरीज की मौत के बाद रात में जिलाधिकारी और एसएसपी ने चिन्हित अस्पतालों का निरीक्षण किया। पहले देहली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल, फिर सिकंदरा के रेनबो हॉस्पिटल में गंभीर मरीजों को भर्ती कर तत्काल उपचार करने के आदेश दिए।
प्रशासन द्वारा चिन्हित शहर के 25 निजी अस्पतालों में बिना कोविड-19 टेस्ट मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा। इससे इलाज के अभाव में कई मरीजों की मौत हो चुकी है। इस मामले में नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने सख्त नाराजगी जताते हुए मंगलवार को कार्रवाई के संकेत दिए हैं।