फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम, एसपी ने गंजडुण्डवारा और सिढ़पुरा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
कासगंज गंजडुंडावारा के गनेशपुर मतदान केंद्र का निरीक्षण करते डीएम, एसपी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। डीएम सीपी सिंह, एसपी मनोज कुमार सोनकर ने शनिवार को पंचायत चुनावों तथा कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के दृष्टिगत विकासखंड गंजडुंडवारा एवं सिढ़पुरा के ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केन्द्रों, मतगणना स्थलों, स्ट्रांगरूम एवं कोविड टीकाकरण सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को परखा तथा अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने गंजडुंडवारा डिग्री कॉलेज में पहुंच कर पंचायत चुनावों के लिए बनाए गए मतगणना स्थल तथा स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया। तत्पश्चात विकासखंड गंजडुंडवारा के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय ग्राम शमसपुर, प्राथमिक विद्यालय ग्राम गनेशपुर में बनाए गए मतदान केंद्रों और मतदेय स्थलों में व्यवस्थाएं चाक चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए।
विकास खंड सिढ़पुरा में मतगणना स्थल तथा स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं, प्राथमिक विद्यालय ग्राम सिंहपुर में मतदान केंद्र में व्यवस्थाएं देखीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजमऊ-सिढ़पुरा में पहुंचकर टीकाकरण रूम, रजिस्ट्रेशन रूम, आब्जर्वेशन रूम का निरीक्षण किया। यहां बुजुर्गों और 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का कोविड टीकाकरण किया जा रहा था।
विज्ञापन

डीएम ने यहां मौजूद डॉ. विनायक यादव एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से आवश्यक पूछताछ की और निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य कर्मी अनिवार्य रूप से मास्क और ग्लब्स पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने एसडीएम पटियाली व सीओ को निर्देश दिये कि क्षेत्र में यदि कोई विवाद है तो उसे अवश्य चैक कर लें। इस दौरान एसडीएम पटियाली, सीओ, खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत व अन्य विभागीय कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें