फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीएम ने सीडीओ को भेजा विधायक का शिकायती पत्र

Sat, 01 Jun 2024 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर विधायक के पत्र पर सीडीपीओ एवं मुख्य सेविका की शिकायत की गई है। इस शिकायती पत्र को डीएम ने सीडीओ को भेज दिया है। ताकि शिकायत के आधार पर जांच हो सके। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा के पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी से शिकायत की गई है कि बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रीति सिन्हा पर आरोप लगाए गए हैं कि उनके द्वारा गांव भगुपुरा के लाभार्थियों को पोषण ट्रैकर एप पर मृत घोषित कर दिया है। इससे वहां के लाभार्थियों का डाटा एप से हट गया है। वहीं मुख्य सेविका श्यामा शर्मा पर भी आरोप लगाए गए हैं। डीएम ने इस पत्र को मुख्य विकास अधिकारी को भेज दिया है। ताकि इस पर आगे की कार्रवाई हो सके। वहीं विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि इस शिकायती को उन्होंने जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें