फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करंट लगने से लाइनमैन की हुई मौत

Sat, 01 Jun 2024 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। दिहुली विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एक संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक जनपद फिरोजाबाद का रहने वाला था। जनपद फिरोजाबाद के गांव विलहना निवासी धीरज कुमार कुशवाह (32) कस्बा बरनाहल में दिहुली उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन था। बृहस्पतिवार की शाम को वह अपने साथी अरुण कुमार के साथ गांव लाखनमऊ के पास लाइन ठीक करने के लिए गया था। लाइन सही करने के लिए धीरज खंभे पर चढ़े थे। तभी अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस कर खंभे से नीचे आ गिरे। साथी व अन्य लोगों ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। वहां देर रात इलाज के दौरान संविदाकर्मी लाइनमैन ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को इटावा में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें