फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल: मरीजों की लंबी लाइन और वार्ड में गंदगी देख भड़के डीएम, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Wed, 22 Apr 2026 08:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

जिला अस्पताल में गर्मी से बचाव को कूलर भी नहीं लगे थे। इससे कई मरीज परेशान होकर बेंच पर ही सो गए। इस पर डीएम भड़क गए और सीएमओ-प्रमुख अधीक्षक से पूछा कि गर्मी है और ये अव्यवस्थाएं हैं। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों से बात करते जिलाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नवागत डीएम मनीष बंसल को जिला अस्पताल के एक घंटे के निरीक्षण में भारी अव्यवस्थाएं मिलीं। लंबी लाइन और मारामारी से परेशान होकर कई मरीज बेंच पर ही सो गए। वार्ड और परिसर में गंदगी पसरी हुई थी। डॉक्टर और स्टाफ बिना एप्रन के मिले। यहां तक कि रिटायर्ड हो चुके डॉक्टरों के नाम पर ही ओपीडी चल रही थी। इस पर डीएम भड़क गए और सीएमओ-प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


डीएम मनीष बंसल को ओपीडी में पर्चा, दवा और डॉक्टर को दिखाने के लिए भारी अव्यवस्थाएं मिली। बेतरतीब लंबी लाइन लगी थी, जिसमें धक्कामुक्की भी हो रही थी। गर्मी से बचाव को कूलर भी नहीं लगे थे। इससे कई मरीज परेशान होकर बेंच पर ही सो गए। इस पर डीएम भड़क गए और सीएमओ-प्रमुख अधीक्षक से पूछा कि गर्मी है और ये अव्यवस्थाएं हैं। पैथोलॉजी लैब, इमरजेंसी, सर्जरी विभाग, बाल रोग विभाग, हड्डी रोग विभाग, महिला वार्ड, एंटी रैबीज यूनिट और डायलिसिस सेंटर देखा। यहां पर गंदगी थी और सफाई नहीं मिली। इस पर अस्पताल मैनेजर पर नाराज होते हुए पूछा कि साफ-सफाई में ढिलाई क्यों हो रही है।

 

बोर्ड पर लिखे मिले रिटायर्ड डॉक्टरों के नाम
डीएम को ओपीडी में डॉक्टर एप्रन में नहीं मिले। उनका नाम पूछा तो डीएम बोले कि बाहर कोई और नाम लिखा है। इस पर बताया कि वे रिटायर्ड हो चुके हैं। विभाग, विशेषज्ञों की ओपीडी समेत अन्य के बोर्ड नहीं लगे थे। इस पर डीएम ने प्रवेश द्वार पर डॉक्टर का नाम, कक्ष, विभिन्न विभागों के बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

मरीजों से पूछा...दवा और खाना मिलता है कि नहीं
- डीएम ने महिला, सर्जरी और बाल रोग विभाग के वार्ड के निरीक्षण के वक्त मरीज और तीमारदारों से उनका हालचाल जाना। पूछा कि दवा और खाना मिलता है कि नहीं। डॉक्टर- नर्सिंग स्टाफ देखने आते हैं कि नहीं। इस पर मरीज-तीमारदरों ने संतुष्टि जताई।

 
विज्ञापन

फिटनेस प्रमाण पत्र को मारामारी
 अमरनाथ यात्रा के लिए फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने को मारामारी मिली। इससे बुजुर्ग आवेदकों को सबसे ज्यादा परेशान हो रही थी। डीएम ने पर्ची सिस्टम अपनाते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।

ये भी दिए निर्देश:
- हर वार्ड और ओपीडी कक्ष के बाहर डस्टबिन हो।
- चिकित्सक एप्रन और स्टाफ तय पोशाक में हों।
- मरीज-तीमारदारों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था।
- दवाओं और एंटी रैबीज वैक्सीन का स्टॉक रखने।
- अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखें।

ये भी पढ़ें-आगरा ब्रेकिंग: मेट्रो कार्य में लगी क्रेन से हादसा, एमजी रोड पर महिला की माैत; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें