फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी: डीएम ने डीपीओ को दिया एक महीने का समय, सुधार नहीं होने पर हटाए जाएंगे

Fri, 30 Aug 2024 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

जिलाधिकारी आगरा ने दिशा समिति की तैयारियों की बैठक में  अधीनस्थों को जमकर फटकार लगाई। डीपीओ को एक महीने का समय दिया गया। साफ कहा गया कि सुधार नहीं हुआ तो हटा दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
जिलाधिकारी आगरा की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 12 सितंबर को सर्किट हाउस में होगी। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने तैयारियों के बारे में सभी विभागों की बैठक ली। जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी (डीपीओ) ने प्रजेंटेशन प्रस्तुत नहीं किया। निराश्रित महिला पेंशन व अन्य योजनाओं की रिपोर्ट नहीं बनाई। इस पर उन्हें फटकार लगाई गई। साथ ही एक माह में कार्य में सुधार नहीं होने पर शासन को रिपोर्ट भेजने और जिले से हटाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


बैठक में शिक्षा, कृषि, जल निगम और पंचायतराज विभाग का कार्य खराब मिला। जिलाधिकारी ने संबंधित को कड़े निर्देश दिए। वहीं, सभी विभागों का प्रजेंटेशन देखा। कमियों में सुधार करने के लिए कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरुण श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें