फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिव्यांग छात्रा को दी इलेक्ट्रानिक स्कूटी

विज्ञापन
कासगंज में जिलाधिकारी एक छात्रा को स्कूटी प्रदान करती - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने एक दिव्यांग छात्रा को आपसी सहयोग से एक इलेक्ट्रानिक स्कूटी प्रदान की जिससे छात्रा अपने कॉलेज आसानी से जा सके। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने स्कूटी की चाबी छात्रा को सौंपी। पूर्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर गरीब दिव्यांग बीए की छात्रा किरण कुमारी पुत्री लाखन सिंह ने डीएम से फरियाद किया था।
विज्ञापन

उसने बताया था कि दिव्यांगता के कारण दूर कालेज आने जाने में परेशानी होती है। जिलाधिकारी ने दिव्यांग छात्रा की जरूरत व परेशानी को देखते हुए छात्रा के लिए स्कूटी मंगवाई। शुक्रवार को जब किरण को जिलाधिकारी ने स्कूटी की चाबी प्रदान की तो वह बेहद खुश थी। किरण ने कहा कि अब वह आसानी से अपने कालेज जा पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें