फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में डेस्क बेंच पर पढे़ंगे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चे भी अब डेस्क बेंच पर बैठकर पढ़ाई करेंगे। परिषदीय स्कूल परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर बेसिक शिक्षा विभाग डेस्क बेंच उपलब्ध कराएगा। इन केंद्रों पर बच्चों को प्री प्राइमरी की शिक्षा दी जाएगी। गुणवत्ता युक्त शिक्षण कार्य के लिए शैक्षिक सत्र 2022-23 से आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी स्कूल का दर्जा दिया गया है। अभी तक इन केंद्रों पर पढ़ने वाले बच्चों के लिए टाट पट्टी आदि की ही व्यवस्था थी। जल्द ही उनको इस व्यवस्था से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

प्री-प्राइमरी स्कूलों की देखरेख व शिक्षा देने की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग को सौंपी गयी है। आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को बैठने के लिए डेस्क के साथ गद्दायुक्त बेंच मुहैया कराई जाएगी। पहले चरण में 143 केंद्रों से जुड़े लगभग 8 हजार बच्चों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत शासन से डेस्क व बेंच खरीद के लिए 23 लाख की बजट राशि भी स्वीकृत की है। डेस्क व बेंच के एक सेट की कीमत 1080 रुपया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें