फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: पीएचसी में अचानक ही पहुंच गए जिलाधिकारी, हाल मिला चौंकाने वाला

Sun, 18 Dec 2022 01:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

डीएम अंकित अग्रवाल अलीगंज क्षेत्र के नगला गजपति में पीएचसी पर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान वहां अनुपस्थिति मिले दो कर्मचारियों का वेतन रोकने सहित स्पष्टीकरण मांगा है। 
विज्ञापन
पीएचसी पहुंचे जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज क्षेत्र के नगला गजपति में बनी पीएचसी का निरीक्षण करने डीएम अंकित अग्रवाल शनिवार को जा पहुंचे। वहां दो कर्मचारी अनुपस्थिति मिले। डीएम ने दोनों का वेतन रोकने सहित स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं, पीएचसी पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


डीएम की ओर से नगला गजपति पीएचसी पर दवा स्टोर साहित अभिलेखों की पड़ताल की गई। इस दौरान ओपीडी रजिस्टर को देखा और कर्मचारियों के बारे में जानकारी लेने के बाद उपस्थिति पंजिका की पड़ताल की। जहां वार्ड बॉय रणजीत व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उमेश गायब मिला। इस पर दोनों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। अधीक्षक को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात कही। कहा कि पीएचसी पर आने वाले प्रत्येक मरीज को उपचार मिलना चाहिए। कोई भी मरीज बिना इलाज के वापस न जाए।

वहीं, सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने अलीगंज तहसील क्षेत्र की ही नयागांव खरसुलिया में बनी पीएचसी का निरीक्षण किया। अधीक्षक को ओपीडी बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ गांव टुगई में बने हेल्थ वेलनेस सेंटर पहुंचे। जहां टेलीमेडीसन सहित आयुष्मान कार्ड बढ़ाने के निर्देश दिए। खराब पड़े हेडपंप को ठीक कराने की बात कही। अमरोली रतनपुर में हेल्थ वेलनेस सेंटर पर सीएमओ को व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं मिली। यहां गंदगी मिली। वहीं, टेलीमेडिसन की स्थिति खराब थी, सीएचओ को व्यवस्थाओं को ठीक करने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें