फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कंपोजिट विद्यालय में डीएम को मिली अनियमितताएं

Wed, 06 Aug 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय गोराहा का निरीक्षण करते डीएम प्रणय ​सिंह साथ में बीएसए ।
विज्ञापन
कासगंज। जिले में विद्यालयों में तमाम अनियमितताओं की पोल जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निरीक्षण में खुलकर सामने आई। विद्यालयों में तमाम अव्यवस्थाएं मिलीं। छात्र-छात्राओं की संख्या भी कम मिली। शिक्षा मित्र अनुपस्थित थी जबकि एक शिक्षा मित्र का उपस्थिति पंंजिका में नाम नहीं था। जिलाधिकारी यह देखकर भौंचक्के रह गए।जिलाधिकारी प्रणय सिंह दोपहर 12:10 बजे कंपोजिट विद्यालय गोरहा पहुंचे। एक शिक्षामित्र 16 जून से अनुपस्थित चल रही है। कंप्यूटर शिक्षक अनुपस्थित था। विद्यालय में एक व्यक्ति लेटा हुआ मिला। जिलाधिकारी को उसने अपना नाम मुनेश कुमार बताया। विद्यालय की उपस्थित पंंजिका में उसका नाम अंकित नहीं था। जिलाधिकारी ने बीएसए को इस संबंध में तीन दिन में स्पष्ट आख्या देने के निर्देश दिए। विद्यालय में छात्र छात्राओं की संख्या भी कम मिली जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। विद्यालय के गेट पर गंदगी मिली। बताया गया कि सफाईकर्मी सफाई करने नहीं आता। विद्यालय में रखरखाव भी सही नहीं था। मध्याह्न भोजन पंजिका भी नहीं मिली। बच्चे गेट पर और स्टॉफ कक्ष में था। जिलाधिकारी ने बीएसए को अनुपस्थित शिक्षामित्र के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें