फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR In UP: डीएम ने पूछा... रीना देवी कहां हैं, फिर मिला ऐसा जवाब; सुनकर अधिकारी रह गए हैरान

Thu, 11 Dec 2025 02:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

 मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण में मतदाताओं की सच्चाई जानने के लिए जिलाधिकारी खुद मैदान में उतरे। वे फतेहाबाद के मुहल्ले मेश्रान पहुंचे। जिलाधिकारी यहां रीना देवी के घर पहुंचे, जहां ताला पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
डीएम अरविंद बंगारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में घरों से लापता मिले मतदाताओं की हकीकत जानने के लिए बुधवार को डीएम अरविंद बंगारी फतेहाबाद के मुहल्ले मेश्रान पहुंचे। यहां बूथ संख्या 310 पर रीना देवी, सावित्री, चंद्रकला को बीएलओ ने अनुपस्थित दर्शाया था। डीएम उस घर पर पहुंचे जहां रीना देवी रहती थी। घर पर ताला जड़ा मिला। फिर पड़ोस में रहने वाले पवन दुबे से पूछा, रीना देवी कहां हैं? दुबे जी ने बताया वो किराएदार थीं।
विज्ञापन


इस मुहल्ले में रहने वाले जिन मतदाताओं को बीएलओ ने सूची में अनुपस्थित दर्शाया था, उनके घर जाकर डीएम ने देखा। सभी घरों पर ताले लटके मिले। घर के स्वामी से पूछा तो उन्होंने बताया कि 15-20 लोग दो साल पहले रहते थे। वे सभी हलवाई का काम करते थे। महिलाएं भी थीं। वह अब यहां से छोड़कर कहीं दूसरी जगह रहती होंगी। कहां रहती हैं, यह हमें भी नहीं पता। डीएम ने पड़ोसियों के बयान दर्ज कराए। इसी प्रकार बूथ संख्या 309 व 310 पर अनुपस्थित मतदाताओं के घर जाकर डीएम ने सत्यापन किया। साथ ही एक-एक अनुपस्थित मतदाता का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश बीडीओ व ईआरओ को दिए हैं।

जिले की नौ विधान सभा क्षेत्रों में दो लाख से अधिक मतदाता अनुपस्थित हैं। डीएम अरविंद बंगारी ने कहा कि एसआईआर में अनुपस्थित मिले मतदाताओं का घर-घर सत्यापन कराया जा रहा है। ऐसे मतदाताओं के नाम सूची से काटे जाएंगे। इससे पहले डीएम ने फतेहाबाद विधानसभा के मतदेय स्थल रतन देवी कॉन्वेंट स्कूल का निरीक्षण किया। जहां बूथवार मृतक, स्थानांतरित, अनुपस्थित और डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची तलब की। डीएम ने कहा बीएलओ और बीएलए बैठक करें। ऐसे मतदाताओं की सूचियां बूथों पर चस्पा की जाएं। बीएलओ ने शिकायत करते हुए कहा कि बीएलए सहयोग नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें