फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः पारस हॉस्पिटल में इलाज कराने वालों की मांगी जानकारी, इन नंबरों पर दें सूचना

Mon, 13 Apr 2020 03:59 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ये हैं नंबर :
व्हाट्स एप :  8859074040
लैंड लाइन : 0562- 2600508, 0562-2600412 (कंट्रोल रूम)
 
विज्ञापन
आगरा जिलाधिकारी और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप 22 मार्च से छह अप्रैल तक भगवान टॉकीज स्थित पारस हॉस्पिटल में आए हों तो सोमवार दोपहर दो बजे तक इसकी जानकारी अवश्य दे दें। आप मोबाइल नंबर 8859074040 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0562-2600508 और 0562-2600412 पर भी सूचना दे सकते हैं। प्रशासन ने इसके निर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


इस अस्पताल में छह अप्रैल के बाद किसी को भर्ती नहीं किया गया है। इससे पहले आए मरीजों की सूची बन रही है। इनकी स्क्रीनिंग और लक्षण होने पर सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। 

कोई ओपीडी में आया हो, भर्ती हुआ है, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ के सीधे संपर्क में आया हो तो अनिवार्य रूप से प्रारूप पर सूचना दे दे। मरीज स्वयं न दे, तो उसके परिजन जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ये सूचनाएं देनी हैं
1.
सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम- पता
2. पारस हॉस्पिटल जाने वाले व्यक्तियों का नाम-पता
3. यात्रा किस वाहन से की गई?
4. कितने लोगों ने एक साथ यात्रा की? उनका विवरण (ड्राइवर सहित)
5. पारस हॉस्पिटल जाने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों का विवरण (मोबाइल नंबर सहित)
6. हॉस्पिटल में किस-किस व्यक्ति के संपर्क में आए ?

दर्ज हो सकती है एफआईआर 
डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति सूचना नहीं देता है और बाद में संक्रमित या कोरोना संदिग्ध पाया जाता है तो उस पर केस दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें