फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड परीक्षा में नकल: छात्राओं ने कुर्ती और दो सौ रुपये के नोट पर लिखे गणित के फार्मूले

Wed, 25 Nov 2020 04:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • परीक्षा में 5034 परीक्षार्थी 
  • 529 रहे अनुपस्थित 
विज्ञापन
दो सौ रुपये के नोट पर लिखा गणित का फार्मूला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के 12 केंद्रों पर बुधवार को डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की गणित विषय की परीक्षा हुई। कुल 5034 परीक्षार्थियों में 529 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शहर के डॉ. किरन सौजिया स्कूल में तीन परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। मैनपुरी में डीएलएड गणित विषय की परीक्षा पर्यवेक्षकों की देखरेख में संपन्न हुई।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें- मैनपुरीः डीएलएड परीक्षा में पकड़ा गया 'मुन्नाभाई', एक परीक्षार्थी नकल करते हुए भी पकड़ा


शहर के डॉ. किशन सौजिया स्कूल में पर्यवेक्षक रघुराज सिंह पाल प्रधानाचार्य जीआईसी धौरासी ने दो युवतियों और एक युवक को नकल करते हुए पकड़ा। एक युवती अपनी कुर्ती पर तो दूसरी युवती दो सौ रुपये के नोट पर प्रश्नों के उत्तर लिखे हुए थी। वहीं युवक अपने हाथ पर उत्तर लिखे हुए था। केंद्र व्यवस्थापक की ओर से तीनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


शहर के राजकीय इंटर कॉलेज पर छह सौ परीक्षार्थियों में 75 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह राजकीय कन्य इंटर कॉलेज में 497 में 39, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में 22, श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज में पांच सौ में 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। श्री एकरसानंद इंटर कॉलेज मैनपुरी में 299 में 21, कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज में 374 में 40, दयानंद इंटर कॉलेज में 390 में 51 तथा सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर में 475 में 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 567 में 82, श्री आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज अशोक नगर कुरावली में 217 में 59, एसबीआरएल में 121 परीक्षार्थियों में 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें