फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डीजे ऑपरेटर ने दूल्हे के भाई को पीटा

Sat, 09 Nov 2024 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना सहावर क्षेत्र के गांव में चढ़ रही बरात में गाना बजाने को लेकर डीजे ऑपरेटर से दूल्हे के भाई का विवाद हो गया। आरोप है कि ऑपरेटर ने अपने साथियों को बुलाकर भाई को को जमकर पीटा। इसके बाद वह 1.90 लाख रुपये लूटकर भाग गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है।दरअसल, थाना सहावर क्षेत्र के गांव कनोई निवासी महबूब की बरात नौ नवंबर को गांव सेवनपुर निवासी सगीर अहमद के यहां गई थी। बरात चढ़ाने के लिए लालू बैंड वाला तय किया था। शाम को साढ़े तीन बजे करीब जब बरात चढ़ रही थी तो महबूब का छोटा भाई समीर डीजे ऑपरेटर मोहसिन निवासी मोहल्ला काजी थाना सहावर के पास गाना बदलवाने गया। तभी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि इस पर मोहसिन ने अपने साथियों जुबैर, अरबाज, शारिक, गहलोत, जुनैद, पुत्तन, अकरम सहित कई अन्य अज्ञात साथी बुला लिए। इन युवकों ने आते ही समीर को पकड़ लिया और इसे अलग ले जाकर इसके साथ जमकर मारपीट की। बरातियों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आते देख आरोपी युवक एक बराती के हाथ में लगा करीब 1.90 लाख रुपयों से भरा बैग छीन कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें