फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव मनाने को घर लौटने लगे परदेशी

विज्ञापन
कासगंज में बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़े यात्री - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। दीपोत्सव पर्व मनाने के लिए दिल्ली सहित अन्य स्थानों पर रहने वाले जनपदवासी अब अपने घर लौटने लगे हैं। पर्व की पूर्व संध्या पर काफी संख्या में लोग अपने घरों को वापस आए। इससे लोगों को काफी दिक्कतें हो गई। रोडवेज के सारे दावे फेल हो गए।
विज्ञापन

जिले के बड़ी संख्या में लोग दिल्ली में रहकर नौकरी पेशा से जुडे़ हैं। इसके अलावा प्रदेश के नोएडा व गाजियाबाद क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में लोग रह रहे हैं। ये लोग पर्व की पूर्व संध्या से अपने घरों की ओर लौटने लगे, जिससे रोडवेज की व्यवस्थाएं चरमरा गई। आमतौर पर रोडवेज से दिल्ली के लिए बसों के 45 फेरे लगाए जाते हैं, लेकिन पर्व आने पर रोडवेज ने बसों के फेरे बढ़ा दिए।
दोपहर तक बसों के 40 फेरे दिल्ली तक लगाए जा चुके थे। जबकि रात तक यह आंकड़ा 55 तक जा पहुंचा। इतनी बसों के बढ़ाए जाने के बाद भी लोगों को काफी दिक्कतें हुई। जो लोग दिल्ली से बसों में बैठ गए उनको तो आसानी से बसों में बैठने को सीटें मिल गई, लेकिन रास्ते में गाजियाबाद, लालकुआं, दादरी आदि क्षेत्रों से बैठने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतें हो गई।
विज्ञापन

रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा है। दिल्ली मार्ग पर आने वाले यात्रियों के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। लोकल यात्रियों का भी ध्यान रखा गया है। -संजीव कुमार, एआरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें