फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में चमका सराफा बाजार

विज्ञापन
शहर में सराफा की दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोराना काल में टूट चुके सराफा बाजार को नवरात्र में हुई बिक्री से सहारा मिल चुका है। वहीं अब धनतेरस पर अच्छी धनवर्षा की उम्मीद है। इसके लिए सराफा बाजार सज गया है। आभूषणों के साथ मूर्तियां और बर्तन भी लोगों को खूब लुभा रहे हैं। कोरोबारियों को करीब 25 करोड़ रुपये के व्यापार को उम्मीद है।
विज्ञापन

धनतेरस के लिए सराफा बाजार तैयार हो चुका है। सोने-चांदी की चमक दिवाली के उल्लास में और भी बढ़ गई है। सराफा बाजार को इस बार धनतेरस पर अच्छी धनवर्षा की उम्मीद है। सराफा एसोसिएशन के अनुसार इस बार धनतेरस पर जिले में लगभग 25 करोड़ रुपये का व्यापार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इसका असर ग्राहकों की आवक से बखूबी नजर आ रहा है। लोग धनतेरस पर अपनी मनपसंद डिजाइन के आभूषण व अन्य सामान लेने के लिए प्री-बुकिंग कर रहे हैं। अधिकांश लोग खरीदारी के लिए धनतेरस को ही चुन रहे हैं। ऐसे में कारीगर भी दिन रात आभूषण बनाने में जुटे हुए हैं। अब केवल धनतेरस का इंतजार है।
विज्ञापन

चांदी के लक्ष्मी-गणेश पांच हजार से शुरू
दुकानों पर पांच हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं। कुछ लोग अलग-अलग गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां पसंद कर रहे हैं तो वहीं जुड़ी हुई मूर्तियां कुछ लोगों की पहली पसंद बनी हुई हैं। साथ ही चांदी के डिनर सेट और सोने के सिक्के की भी खूब बुकिंग हो रही है।
धनतेरस पर इस बार सराफा बाजार में बेहतर बिक्री होने की उम्मीद है। बीते सात माह में ये पहला त्योहार होगा जब शायद कोरोना से व्यापार प्रभावित होने की आशंका कम है। सराफा बाजार ग्राहकों के लिए पूरी तरह तैयार है।
रामबाबू वर्मा, अध्यक्ष, सराफा एसोसिएशन।
दिवाली पर लोग धनतेरस पर ही आभूषणों और सोने व चांदी के सामान की खरीदारी करते हैं। इसीलिए अभी लोग केवल डिजाइन पसंद करने और बुकिंग कराने के लिए ही आ रहे हैं। अधिकांश लोगों को धनतेरस वाले दिन ही डिलीवरी देनी है।
विज्ञापन

नंदकिशोर वर्मा, सराफा व्यापारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें