दिवाली पर गेंदा फूल की बिक्री रविवार की शाम से ही शुरू हो गई थी। फतेहाबाद रोड, माल रोड, शाहगंज, बोदला और सिकंदरा मंडी तक गेंदा फूल से घर व प्रतिष्ठान सजाने के लिए खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। रात में गेंदा का फूल 35 से 80 रुपये प्रति किलो तक बेचा जा रहा था, जो सुबह होते ही 120 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गया।
गेंदे का फूल
- फोटो : अमर उजाला
इसलिए महंगा हुआ गेंदा
किसान रामकिशन ने बताया कि इस बार बारिश से गेंदे की फसल को नुकसान पहुंचा। पैदावार कम हुई है। लक्ष्मी पूजन के लिए कमल के फूल की मांग काफी है। कमल के फूल की कली 20 रुपये तो फूल 50 रुपये प्रति नग तक बिका है। वहीं किसानों ने गेंदा का फूल शाम को 35 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बेचना शुरू किया। मांग बढ़ी तो इसका रेट भी बढ़ता चला गया।
गेंदे का फूल
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 120 रुपये का हुआ रेट
वहीं सोमवार सुबह गेंदे के फूल का रेट 120 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गया। जो लोग फूल खरीदने पहुंचे, वो इसका रेट सुनकर हैरान थे। पूजा के लिए फूल तो लाने थे, लेकिन बजट न बिगड़े इसलिए लोगों ने ज्यादा की जगह कम फूल ही खरीदे।
गेंदे का फूल
- फोटो : अमर उजाला
यहां होती है फूलों की खेती
आगरा में बरौली अहीर, नौफरी, बरौली, बिचपुरी, जैतपुर, किरावली, अछनेरा, शमसाबाद में गेंदा के फूलों की खेती की जाती है। दिवाली पर इन फूलों की मंडी सड़क किनारे फतेहाबाद रोड से माल रोड तक लगी है।