पोस्टर लेकर धरने पर बैठी आरोपी
पुलिस ने ठार नरगापुर निवासी सुग्रीम को बीमारी के चलते गिरफ्तार नहीं किया। अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार न किए जाने पर आरोपी सोमवार को अपनी गिरफ्तारी की मांग करते हुए पोस्टर लेकर जिला मुख्यालय पहुंचा और एसएसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठ गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी और उसके परिजनों से बातचीत की।
पुलिस अधिकारियों ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसे गिरफ्तार करने की बात कहकर धरना समाप्त कराया। एसपी देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि हत्या के मुकदमे में सुग्रीव नामजद है। उसकी कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह से काम नहीं कर रहा। वह चल भी नहीं सकता है। इस स्थिति में उसको गिरफ्तार नहीं किया। जांच कराने के साथ ही मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना मटसेना पुलिस इस मुकदमे में न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।